-
आगरा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच घायल हो गए। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुस गई। हादसा इतना भीषण था घायलों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। कार का आधा हिस्सा कंटेनर में बुरी तरह फंस गया था।.