-
नेशनल डेस्क: चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान में एक यात्री की अनुशासनहीन हरकत का मामला सामने आया है। यात्री ने विमान की खिड़की के अंदर लगे पैनल को नुकसान पहुंचा दिया। एयर इंडिया ने इस घटना को गंभीर मानते हुए मामले को अपनी आंतरिक जांच समिति के पास भेज दिया.