-
नई दिल्ली: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 सोमवार को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) की चपेट में आ गई। इस दौरान विमान को जोरदार झटके लगे, जिससे विमान में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।.