-
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज रिंकू सिंह को टी-20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की बात कही है। आईपीएल 2023 के दौरान गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के लगाने के बाद रिंकू सुर्खियों में आ गए।.