-
अलीगढ़ : अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र में एक गौशाला की देखरेख करने वाले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना लोधा थाना क्षेत्र के अमरपुर नहर्रा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान दिनेश (40) के रूप में हुई.