-
पंचकूला: ED उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े कथित वन घोटाला मामले में पंचकूला सहित दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पंचकूला के सेक्टर 25 में डॉ विवेक और डॉ विक्रम के घर ईडी की रेड चल रही है। डॉ विवेक और डॉ विक्रम दोनों सगे भाई हैं ,उनके रायपुररानी स्थित अस्पताल में भी रेड चल रही है।