-
नयी दिल्ली: एम्प एनर्जी इंडिया केंद्र सरकार की प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत एक गीगावॉट क्षमता का एकीकृत सेल एवं मॉड्यूल संयंत्र स्थापित करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।अक्षय ऊर्जा संबंधित परियोजनाओं की बोली लगाने के लिए सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेकी) केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी है।.