-
अमृतसर : सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से काफी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।.