-
Ansari Granted Interim Bail : नयी दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मऊ निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अब्बास अंसारी को राज्य के गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने अंसारी की याचिका पर यह आदेश पारित किया।.