-
पंजाब डेस्क : पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ एक अहम सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर आरज़ू बिश्नोई, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है, उसके एक करीबी साथी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अंतर-राज्यीय अपराध नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई।.