-
महाकुम्भ के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा ऐप। ऐप के माध्यम से पुलिसकर्मियों को मिलेगी महाकुम्भ मेला क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी। रूट्स, महत्वपूर्ण स्थल और पुलिस अधिकारियों के नंबर समेत कई फीचर्स का कर सकेंगे प्रयोग। ऐप के जरिए क्राउड मैनेजमेंट और आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स मैनेजमेंट में मिलेगी मदद।