-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वोटिंग शुरू होते ही सीएम योगी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने लोगों से वोट डालने की अपील की.