-
नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का कोयला आयात 4.2 प्रतिशत घटकर 14.81 करोड़ टन रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 15.47 करोड़ टन था। कंपनियों के ई-कॉमर्स मंच एमजंक्शन र्सिवसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अक्टूबर, 2023 में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 9.45 करोड़ टन था.