-
Arjun Rampal: अभिनेता-मॉडल अर्जुन रामपाल शनिवार को उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां दर्शन के बाद अभिनेता ने भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे रामपाल माथे पर तिलक और जय श्री महाकाल नाम का अंगवस्त्रम लगाए भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया।.