-
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए।.