-
जम्मू: पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की। सूत्रों ने कहा, ‘‘सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.