-
Arvind Kejriwal Arrest : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को आईटीओ पर हिरासत में ले लिया। यह सभी सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन करने और भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने के लिए एकत्र हुए थे।.