-
वाशिंगटनः अमेरिका में कैलिफोर्निया की पुलिस ने स्टॉकटन और सैकरामेंटो में स्थित गुरुद्वारों तथा अन्य स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं के सिलसिले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एके-47 राइफल, पिस्तौल और मशीनगन जैसे हथियार जब्त किए हैं। ये गिरफ्तारियां 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी के दौरान की गई.