-
गुवाहाटी: असम सरकार को सितंबर-अक्टूबर में बड़े स्तर पर चलाये गये एक पौधारोपण अभियान के लिए बुधवार को नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के ‘अमृत वृक्ष आंदोलन’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।.