-
भुवनेश्वर: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम अतीक अहमद के करीबी सहयोगी गुड्डू मुस्लिम का पता लगाने के लिए हाल ही में ओडिशा गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यूपी पुलिस की पांच सदस्यीय एसटीएफ टीम ने 18 अप्रैल को बरगढ़ जिले का दौरा किया.