-
मंडी। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग स्थित गोहर (गुडाहरी), द्वारा परियोजना “हिमाचल प्रदेश में आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए हिमालयी समुदायों का सशक्तिकरण” के अंतर्गत 2, 3 एवं 4 नवंबर को सराज विकास खंड की शरण, पखरैर और थुनाग पंचायतों में 3 दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।.