-
नेशनल डेस्क : अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग को गलती से इंजेक्शन की ओवरडोज दे दी गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और फिर मौत हो गई।.