-
बालासोर। ओडिशा के बालासोर में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बेदखली अभियान से पहले जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि बेदखली अभियान की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि कुछ लोगों ने रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया.