-
ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के पेपर लीक मामले में कुछ व्यक्तियों और कुछ संगठनों की ओर से 72 घंटे के बंद के कारण बुधवार को ईटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। इस दौरान दुकानें, बाजार और प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे। सभी शिक्षण संस्थान, बैंक और डाकघर बंद.