-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को ढाका में स्थित भारतीय मिशन की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया। भारत सरकार ने दिल्ली में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर एम. रियाज हमीदुल्ला को विदेश मंत्रालय में तलब किया। यह कदम ढाका में भारतीय मिशन के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शनों और बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बाद उठाया गया।.