-
मथुरा : तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी का प्राकट्योत्सव को शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। भक्त अपने आराध्य देव के जन्मोत्सव में शामिल होकर भावविभोर नजर आए। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजाया गया था। सांसद हेमा मालिनी द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन किया गया।.