-
बागलकोट: हैदराबाद की भाजपा नेता माधवी लता के कर्नाटक के बागलकोट जिले में प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन ने 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक उनके प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। साथ ही, आदेश के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने माधवी लता के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।.