-
चीनी नौसेना का अस्पताल पोत “सिल्क रोड आर्क” अपने “सामंजस्यपूर्ण मिशन–2025” के अंतर्गत 20 दिसंबर को सात दिवसीय मैत्रीपूर्ण यात्रा और नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बारबाडोस पहुंचा। वर्ष 2015 में “पीस आर्क” अस्पताल पोत की यात्रा के बाद, यह किसी चीनी नौसेना के अस्पताल पोत की बारबाडोस में दूसरी यात्रा है।.