-
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक बहुत ही दुखद सड़क हादसा हुआ। यहां एक प्राइवेट बस, जिसमें 45 तीर्थयात्री सवार थे, अचानक खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए।.