-
बठिंडा: सांसद कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि मामले में बठिंडा कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान 80 वर्षीय माता महिंदर कौर बीमारी के बावजूद व्हीलचेयर पर अदालत पहुंचीं। आज उनकी गवाही होनी थी, लेकिन अदालत में समय की कमी के चलते गवाही नहीं हो सकी.