-
लुधियाना/चंडीगढ़ : लोहड़ी पर कमजोर पड़ने वाली सर्दी अभी जनवरी अंत कम होती नहीं दिख रही है। इस समय दिसंबर जैसी सर्दी व धुंध पड़ रही है। हर कोई कड़ाके की ठंड का सितम सहन कर रहा है। इसका कारण दिसंबर व जनवरी में बारिश का न होना है। पिछले दिनों में कई वैदर सिस्टम एक्टिव हुए लेकिन सभी कमजोर रहे।