-
पठानकोट: पठानकोट पुलिस ने अपनी नई पहल “बिहाइंड द बैज: पंजाब पुलिस स्टोरीज़” का टीजर लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल और समुदाय के बीच की खाई को खत्म करना है। इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों की व्यक्तिगत कहानियों को उजागर करना है, जिसमें उनके साहस, प्रतिबद्धता और करुणा पर जाेर दिया गया है।.