-
Beware of ‘Digital Arrest’ Scams : नारनौल। साइबर ठगों द्वारा पुलिस, सीबीआई, ईडी, नारकोटिक्स, कस्टम, न्यायालय अथवा अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर लोगों को डराने-धमकाने और गिरफ्तारी का भय दिखाकर पैसे ऐंठने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन को ऐसे साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है।.