-
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की नियुक्ति के बाद राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सलाहकार रहे भारत भूषण भारती को अब ओएसडी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 17 अक्तूबर, 2024 से हुई है, जिस दिन से मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल ने शपथ ली.