-
श्रीनगर: पुलिस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक वांछित सहित तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे मादक पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के खुशालपोरा डेलिना के पास जांच के दौरान कानिसपोरा निवासी जलील अहमद शाह नामक एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया गया।.