-
लुधियाना : गांव रामगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। बेरहम बदमाशों ने बुुजुर्ग के कानों में पहनीं सोने की बालियां झपट लीं, जिससे बुजुर्ग के दोनों कान बुरी तरह कट गए और लहूलुहान हो गए। यह वारदात वहां लगे कैमरों में कैद हो गई।.