-
नई दिल्लीः केरल के एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार को हुए धमाके के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में गिरजाघरों के आसपास और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य बाजारों, गिरजाघरों, मेट्रो स्टेशनों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई.