-
नयी दिल्ली: घरेलू इस्तेमाल के सामान की त्वरित आपूर्ति करने वाली कंपनी ब्लिंकिटट के ज्यादातर स्टोर पर परिचालन शुरू हो चुका है। इससे पहले, ये स्टोर डिलीवरी साझेदारों की हड़ताल से प्रभावित हुए थे। जोमेटो ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वर्ष जोमेटो ने ब्लिंकिट (पहले ग्रोफर्स इंडिया) का अधिग्रहण कर लिया था।.