-
दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली में एक बार फिर बम धमकी का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज (नॉर्थ कैंपस) और कालकाजी स्थित देशबंधु कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद दोनों जगहों पर हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.