-
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सीमा सुरक्षा ग्रिड के समग्र कामकाज, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल का जायजा लिया गया।.