-
जालंधर: सोढल के लाठीमार मोहल्ला में देर रात घर के बाहर बैठे राहुल नामक युवक पर चार बदमाशों ने बहसबाजी के बाद दो राउंड गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली राहुल के हाथ तो दूसरी जांघों के बीच में जा लगी। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।.