-
मैहर: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गयी, जिससे बस में सवार छह यात्रियों की मृत्यु हो गयी और सत्रह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर के पास देहात थाना क्षेत्र में देर रात हादसा हुआ।.