-
Hazaribagh Accident : झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या के बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।.