-
शाहजहांपुर। जिले में सीतापुर से सवारियों को लेकर हरिद्वार जा रही एक निजी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बैल को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्रधिकारी (नगर) सौम्या पांडे ने बताया कि सीतापुर से एक बस सवारियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी।.