Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हादसा: बैल को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 लोग घायल

August 30, 2024

हादसा: बैल को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 लोग घायल

शाहजहांपुर। जिले में सीतापुर से सवारियों को लेकर हरिद्वार जा रही एक निजी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बैल को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्रधिकारी (नगर) सौम्या पांडे ने बताया कि सीतापुर से एक बस सवारियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे यह बस थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में राजमार्ग पर पहुंची ही थी, कि एक बैल अचानक बस के आगे आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। कुछ गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें