-
नई दिल्ली: फेरोवियल की अनुषंगी कंपनी सिंट्रा ने जीआईसी एफिलेट्स से आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा, “अधिग्रहण का पूरा होना पूर्ववर्ती शर्तों की पूर्ति के अधीन है, जिसमें अपेक्षित नियामक और तीसरे पक्ष की मंजूरी की प्राप्ति भी शामिल है।”.