-
लंदन : हैपेटाइटिस- बी और सी वायरस रक्त के सबसे आम कैंसर मल्टिपल मायलोमा का कारण बन सकते हैं। यह बात एक शोध में सामने आई है। यह शोध घातक बीमारी के उपचार का नया विकल्प खोलता है। यह खोज एक मरीज पर आधारित है, जो कुछ साल पहले हैपेटाइटिस-सी के इलाज के बाद मल्टीपल मायलोमा से ठीक हो गया था।