-
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर अब स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक के छात्र-छात्राएं पर्यावरण बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, रैली, प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील.