-
यमुनानगर: जिले में चोरी की वारदात कम होने की बजाय और बढ़ती जा रही है। पुलिस की सख़्ती भी बेअसर नजर आ रही है। चोरी का ताजा मामला रायपुर गांव से सामने आया है। चोर पहले तो एक घर के गेट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और फिर घर से कार चोरी कर गांव के ही मंदिर में पहुंच गए।