-
कोलकाता: विश्व कप का कारवां अब ईडन गार्डंस पहुंच गया है जहां शनिवार को नीदरलैंड और बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचने की थोड़ी बहुत उम्मीदें बनाये रखने के लिये एक दूसरे के आमने सामने होंगे । खेलों को लेकर दीवानगी के लिये मशहूर शहर दुर्गापूजा के बाद अब क्रिकेट का उत्सव मनाने के लिये तैयार है.